धूमधाम से मनाया गया शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस, विशाल हवन एवं प्रसाद वितरण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस शिवसेना उत्तराखंड युवा इकाई ने निरंजनपुर सब्जी मंडी स्थित स्वर्गापुरी मंदिर में विशाल हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ मनाया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान में सैकड़ों युवाओं व बुजुर्गों ने शिव सेना शिंदे गुट का दामन थामा।स्थापना के 60 वर्ष: 19 जून 1966 को हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने शिव सेना की स्थापना की थी। बालासाहेब ने बिना कोई पद लिए महाराष्ट्र की राजनीति का रिमोट कंट्रोल संभाला और हमेशा हिन्दू विचारधारा को सर्वोपरि रखा।

बालासाहेब का वो बयान: जब आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा रोक दी थी, तब बालासाहेब ने कहा था- "हिन्दू के पास बहुत मंदिर हैं, मगर हज के लिए मुंबई से ही जाना पड़ेगा।" इस तेवर के बाद यात्रा तुरंत शुरू हो गई थी।
आज देहरादून में स्थापना दिवस पर प्रचंड हवन व महानगर जिले के गठन के साथ कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने युवाओं को पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा, "बालासाहेब वाला दौर लौट आया है। ये एकनाथ शिंदे साहेब की सेना है। हम सबकी शिव सेना है आओ, सेना को मजबूत करें।" प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी ने बताया कि शिव सेना शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए काम करती है। "हमारा मंत्र है- 80% समाज सेवा, 20% राजनीति। मुंबई हमारी थी, अब उत्तराखंड की बारी है।"

कार्यक्रम में कुछ पदों पर नियुक्तियां भी हुई इस कार्यक्रम में वरिष्ठ शिव सैनिक मनोज शरीन एवं पप्पू मेजर सिंह चौहान ने भी शिरकत करके युवाओं का हौसला बढ़ाया, जिसमें प्रदेश प्रचारक शिवम को बनाया गया प्रदेश सचिव जितेंद्रकुमार मनवर सिंह एवं जिला देहरादून जिला सचिव रवि कांत आयुष पासवान तनुज कुमार को बनाया गया जिला सहसचिव पारस कक्कड़ आदेश कुमार किशन चौहान को बनाया गया इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने युवाओं ने शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की गणेश अय्यर शुभम् शिवम अमरजीत शिकावत विक्की वंश मोंटी मनीष आदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
#shivsena #balasahebthakre #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






