विधानसभा में यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश
लखनऊ/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यूपी विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट का आकार 912696.35 कोरड़ रुपये है. जो वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है. यूपी सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कृषि उत्तपादन में यूपी नंबर वन हैं और यूपी में तेजी से निवेश बढ़ रहा है. युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण पर हमारा लक्ष्य है। यूपी में एग्री एक्सपोर्ट हब बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग लाखों किसानों को फायदा पहुंचा गया। हमारी सरकार ने रिकॉर्ड गन्ना भुगतान किया है। वित्तमंत्री ने कहा कि पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है, चाहे कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हो, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हो, औद्योगिक निवेश हो, रोजगार सृजन हो, महिलाओं का सशक्तीकरण हो, युवाओं का कौशल संवर्धन हो, किसानों की खुशहाली हो, गरीबी उन्मूलन हो।
यूपी सरकार के बजट में किसानों को लेकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा हमारी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 3,04,321 करोड़ रुपये से अधिक के रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया है. यह भुगतान इसके पूर्व के 22 वर्षों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 2,13,519 करोड़ रुपये से भी 90,802 करोड़ रूपये अधिक है. पेराई सत्र 2025-2026 हेतु गन्ना मूल्य की दरों में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है. इस बढ़ोत्तरी से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त होगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा प्रदेश का सर्वागीण विकास हुआ है. 6 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुए हैं. प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 9 हजार 844 रुपए हुई है, जो वर्ष 2016-17 में 54 हजार 564 रुपये थी. यह 1 लाख 20 हजार रुपए होने का अनुमान है. बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई है. 29वें से 18वें स्थान पर इंडेक्स रैंकिंग हो गई है.
#UttarPradesh #UPBudget2026 #UPBudget2026,







