लखनऊ/खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश आज 76 वर्ष का हो गया. 24 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया उत्तर प्रदेश वो राज्य है- जहां से सत्ता का रास्ता निकलता है, जहां से सामाजिक आंदोलनों की लकीरें खिंचती हैं, और जहां से देश अपनी आत्मा पहचानता है. यहां की हर हलचल दिल्ली तक सुनाई देती है, और यहां का हर प्रयोग देश के लिए एक संकेत बन जाता है. इसी क्रम में 24-26 जनवरी तक यूपी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं. अबकी बार यूपी दिवस को गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। यूपी दिवस समारोह के लिए गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुके देकर स्वागत किया। देश के सबसे ज़्यादा प्रधानमंत्री इसी धरती से निकले. संसद की सबसे ऊंची आवाजें, सामाजिक न्याय के सबसे तीखे आंदोलन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की सबसे गहरी लकीरें. सबकी जमीन उत्तर प्रदेश ही रही है. 
यूपी दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पांच लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनको 11-11 लाख रुपये, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का बधाई संदेश पढ़ा। पीएम ने पत्र में लिखा है कि आज उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। एक वक्त ऐसा भी था जब दशकों तक प्रोजेक्ट लटकते थे। प्रदेश के लोगों का आत्मविश्वास हिल चुका था, लेकिन आज भाजपा की सरकार में पुराने प्रोजेक्ट पूरे हो रहे हैं। नए प्रोजेक्ट भी तेजी से धरातल पर उतारे जा रहे हैं। यूपी वासियों को यूपी स्थापना दिवस की शुभकामना देता हूं। मैं काशी का सांसद हूं, यूपी के लोगों ने मुझे चुनकर भेजा है। यूपी की मिट्टी में खास है, यूपी विकास भी ओर विरासत भी का उत्तम उदाहरण बन रहा है।

पीएम मोदी ने दी यूपी दिवस पर बधाई, 'X' पर लिखा खास संदेश

भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है।

 

#UPDiwas #UPNews #CMYogi,