पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने सभी राजनीतिक विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पहले चरण में 92.9 फीसदी मतदान हुआ, जो आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. हालांकि मतदान के दौरान हिंसा और कुछ उम्मीदवारों पर हमलों की छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं. वहीं अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारी में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था. हालांकि चरणों की संख्या कम हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक हुए मतदान से संकेत मिलता है कि तृणमूल कांग्रेस अभी से ही जीत की स्थिति में है. उन्होंने कहा, 'मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे कुर्सी नहीं चाहिए. मैं सिर्फ दिल्ली में बीजेपी सरकार का अंत चाहती हूं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस वार्ता किया, इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव के लिए पहले चरण में हुए रिकॉड मतदान के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। उन्होंने पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए बंगाल की जनता को बधाई दिया।
#WestBengalElection2026 #WestBengalElection #indianews,






