ऋतब्रत बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पश्चिम बंगाल विधानसभा में बागी टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे। कोलकाता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. बता दें कि हाई कोर्ट की एक सिंगल बेंच ने 18 जून को स्पीकर रथिंद्र बोस के ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के फैसले के संबंध में कोई भी अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया था। चट्टोपाध्याय ने सिंगल बेंच के इनकार के खिलाफ डिवीजन बेंच में अपील की थी। इस वरिष्ठ नेता ने अपने नाम को अस्वीकार किए जाने और ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त किए जाने को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका में विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पसंद के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग की गई थी. कोर्ट के फैसले के बाद फिलहाल ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे.
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






