(स्पोर्ट्स न्यूज़): एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बाद पुरुष क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड जीतकर डबल धमाका किया। पहले हरमनप्रीत कौर की महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और अब श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पुरुष टीम ने पाकिस्तान को मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण जीता, भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने 68 रन और तिलक वर्मा ने भी तूफानी अंदाज में 51 रन की पारी खेली थी. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

#AsianGames2026 #cricketnews #teamindia,