सीएम धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। उनके अनुभव, दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन से प्रदेश को निरंतर लाभ मिला है। शिक्षा, युवाओं के प्रोत्साहन, सैन्यधाम की गौरवशाली परंपरा और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान के लिए सहृदय आभार।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




