देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड के राज्यपाल ने विधानसभा को वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के लिए मंगलवार, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से विधान सभा भवन, भराड़ीसैंण, गैरसैंण, जनपद चमोली में आहूत किया है।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सत्र को लेकर सचिवालय पूरी तरह तैयार है. विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का साल 2026 का तृतीय सत्र मंगलवार यानी 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा. सत्र का आयोजन भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में किया जाएगा. राज्यपाल की ओर से सत्र आहूत किए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.

#Gairsain #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,