देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान खटीमा के नगला तराई में अपनी माता जी के साथ अपने खेत में कृषि कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान सीएम धामी ने खेत की जुताई एवं खाद डालते हुए किसानों के अथक परिश्रम, समर्पण और त्याग को निकटता से अनुभव किया। सीएम धामी ने कहा की खेत में काम करने के दौरान जीवन के वे सरल, संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिन भी स्मृतियों में पुनः जीवंत हो उठे।

सीएम धामी ने कहा की हमारे अन्नदाता किसान केवल देश की खाद्य सुरक्षा के आधार स्तंभ ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक भी हैं। राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान, तपस्या और समर्पण को कोटिशः नमन।

 

#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,