महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारतीय महिला टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 हारकर जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया हैं, टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य रखा. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी हुई थी, टीम ने पॉवरप्ले में 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद टीम बिखर गई, पूरी टीम 106 रनों पर ऑल आउट हो गई. स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट हॉल किया, जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. भारतीय गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने करियर की यादगार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा श्री चरणी ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। शेफाली वर्मा को भी एक सफलता मिली।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई थी, पहले ही ओवर में शेफाली वर्मा आउट हो गई थी. जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर आउट हो गई, फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर स्मृति मंधाना ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की. मंधाना में 44 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 68 रन बनाए. इसके बाद आईं भारती फुलमाली 1 रन बनाकर आउट हुई, लेकिन अंतिम ओवरों में ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा ने तेजी से रन बटोरते हुए स्कोर को 170 तक पहुंचाया। ऋचा घोष ने मात्र 17 गेंदों पर 34 रन की विस्फोटक पारी खेली, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। दीप्ति शर्मा नौ गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए।
#ICC #Cricketnews #t20worldcup,







