खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आखिरकार लंबे समय से चली आ रही खींचतान के बाच अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गयी है. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान की ओर से इसकी पुष्टि की गई है. डील पर स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसमें अमेरिका से जेडी वेंस और ईरान से अराघची और गालिबफ शामिल होंगे. अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुई जंग को लगभग 108 दिन पूरे हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन यानी 14 जून को ही ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के समझौते की घोषणा कर दी है। इसके लिए एक अंतरिम समझौते का ड्राफ्ट भी तैयार किया जा चुका है, जिस पर 19 जून को हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी शर्तों और इनकी स्वीकार्यता को लेकर काफी संशय का माहौल है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (14 जून) शाम ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह घोषणा की. इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने का रास्ता भी साफ हो गया है. 

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष खत्म होने और होर्मुज स्ट्रेट खुलने से वैश्विक ऊर्जा बाजार को बड़ी राहत मिलेगी. होर्मुज से तेल और एलपीजी की बड़ी मात्रा में सप्लाई होती है. ईरान के इसको बंद करने से ऊर्जा की सप्लाई बाधित हुई और कीमतों में भी इजाफा हुआ.

#US-Iran Peace Deal ##US-Iran war #USPresidentDonaldTrump,