पीएम मोदी के 25 साल बेमिसाल: शिव सेना उत्तराखंड द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गुजरात के विकास पुरुष से लेकर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के गौरवशाली राष्ट्रसेवा काल (7 अक्टूबर 2001 - 7 अक्टूबर 2026) को शिव सेना, उत्तराखंड का कोटि-कोटि नमन। इस ऐतिहासिक उपलक्ष्य पर माननीय शिव सेना मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहेब के आदेशानुसार एवं शिव सेना राष्ट्रीय सचिव माननीय कैप्टन अभिजीत अडसूल साहेब के मार्गदर्शन में शिव सेना, उत्तराखंड द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों शिव सैनिकों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान कर रक्तदान - महादान का संकल्प लिया। वहीं 200 से अधिक रक्त वीरों को शिव सेना की ओर से सम्मान मेडल एवं मोमेंटो देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
इस अवसर पर शिव सेना उत्तराखंड के राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ये 25 साल सिर्फ सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प के 25 साल हैं। शिव सेना का मूल मंत्र ही है - 80% समाज सेवा, 20% राजनीति। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी के पूरे परिवार की खुशियाँ बचाता है। हमारे युवा रक्त वीर ही शिव सेना की असली ताकत हैं और हम ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करते रहते हैं।"
इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रचारक शिवम कुमार, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुनिश चौहान, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अरुण कश्यप, नीरज जोशी, अरुण वर्मा, सुखवीर सिंह, हार्दिक बिष्ट, नीरज गोस्वामी, करण कुमार, नयन कुमार, अमित पाल, कर्ण गोस्वामी, सूरत कोश्यारी, अदिति बिष्ट, भावना आर्या, सुमित्रा बिष्ट, कोमल, संगीता मेहता, सोनिया आर्या सहित सैकड़ों रक्त वीर शिव सैनिक उपस्थित रहे।
#25YearsOfSeva #SevaJyoti #@narendramodi #25yeras #pmmodi #pmmodi25yeras #25YearsOfSeva,




