खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशासनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूरे हो गए हैं, इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पीएम मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया।  पीएम मोदी ने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन सार्वजनिक जीवन में यह पड़ाव भी आएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो केवल कृतज्ञता का भाव ही नजर आता है। मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। जिसने मुझे जिताया, मुझे विनम्र होना सिखाया। जिसने मुझे गिराया, मुझे फिर खड़ा होना सिखाया। शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया। जिसने मेरा साथ दिया, मुझे विश्वास की शक्ति दिखाई। जिसने मेरा विरोध किया, मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा, हर सफलता ने मेरे दायित्व को विस्तार दिया और हर सिद्धि ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का साहस और जज्बा दिया।

पीएम मोदी ने कहा देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है. इसलिए देश के लिए मेरा दायित्व भी सबसे अधिक है और मैं हृदय से ये मानता हूं कि देश के हर नागरिक का मुझ पर सबसे बड़ा हक है. ये 25 वर्ष का जन विश्वास, ये 25 वर्षों का अनुभव बहुत बड़ी पूंजी है. और ये पूंजी सिर्फ मोदी की नहीं है, ये पूंजी देश की है. मां भारती की हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है. उन्होंने कहा कि यह जनता-जनार्दन के लगातार आशीर्वाद का नतीजा है. पीएम मोदी ने कहा ये जनता-जनार्दन के निरन्तर आशीर्वाद का परिणाम है. भाजपा, एनडीए, लोकतंत्र के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं. मैं देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि परमात्मा उन्हें इतनी शक्ति दें कि वह देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें और दिन-रात देशवासियों समेत सभी लोगों की सेवा कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन उनके लिए ईश्वर का ही स्वरूप है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों का विश्वास ही उनकी शक्ति रहा है। देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश ही उनके लिए सबकुछ है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों का ही उनके ऊपर सबसे बड़ा हक है। पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल का जनविश्वास और 25 साल का अनुभव बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि यह पूंजी देश की है और मां भारती की हर संतान इसका अधिकारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि सीखने की ललक उनके जीवन का हिस्सा बन गई और वह आज भी खुद को एक विद्यार्थी मानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ईश्वर से हमेशा यही मांगा कि सीखने की उनकी इच्छा कभी कम न हो। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उनके मन में कृतज्ञता का भाव आता है। हर घटना ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया। जिसने उन्हें गिराया, उसने खड़ा होना सिखाया और जिसने विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई। हर संकट उनके धैर्य की परीक्षा रहा, जबकि हर सफलता ने बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने का सामर्थ्य दिया।

#25YearsOfSeva #SevaJyoti #@narendramodi #25yeras #pmmodi #pmmodi25yeras #25YearsOfSeva,