देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अंत्योदय से राष्ट्रोदय तक के मंत्र को साकार करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष (7 अक्टूबर 2001 से 7 अक्टूबर 2026) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिवसेना उत्तराखंड द्वारा देवभूमि में सेवा कार्यों का भव्य आयोजन किया गया। शिवसेना उत्तराखंड द्वारा हजारों साधु-संतों को भंडारे में भोजन कराकर फल वितरण किया गया, एवं 551 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण और राशन वितरण कराया गया। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल के अवसर पर शिवसेना उत्तराखंड ने उनके राष्ट्रसेवा के समर्पण को नमन करते हुए आमजन के बीच सेवा एवं जनकल्याण का संदेश पहुंचाया। यह कार्यक्रम शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर एवं राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और संकल्प की यात्रा को दर्शाते हैं। 7 अक्टूबर 2001 से 7 अक्टूबर 2026 तक की यह यात्रा राष्ट्रसेवा के प्रति निरंतर समर्पण का प्रतीक है। शिवसेना उत्तराखंड भी जनसेवा, राष्ट्रहित और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं आमजन की सेवा करना ही समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और शिवसेना उत्तराखंड भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।


प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सरीन , प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी , प्रदेश प्रचारक शिवम कुमार, महानगर अध्यक्ष  मंजीत भट्ट , महानगर सचिव शुभम चौधरी , बंटी राजपूत, रवि प्रकाश, अमित शाह, सौरव तोमर , चंद्रपाल , इंद्रेश गुप्ता एवं आयुष पासवान सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिवसैनिकों ने "सेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष" के संदेश के साथ जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

#25YearsOfSeva #SevaJyoti #@narendramodi #25yeras #pmmodi #pmmodi25yeras #25YearsOfSeva,