रोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘पद्म श्री’ से किया सम्मानित
नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की दिग्गज हस्तियों को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है. रोहित उन 65 हस्तियों में शामिल रहे, जिन्हें दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया. बता दें कि पद्म समारोह का पहला अलंकरण समारोह 25 मई को हुआ था.
सम्मान ग्रहण करने के लिए मंच पर पहुंचने से पहले रोहित शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया. केंद्र सरकार ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी थी, जिसमें खेल जगत के कई दिग्गजों को शामिल किया गया था. पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वनडे क्रिकेट में वह भारत के अहम खिलाड़ी बने रहे। पिछले साल उन्होंने वनडे प्रारूप में 650 रन बनाए और टीम के लिए लगातार योगदान दिया। रोहित के ही नेतृत्व में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब जीते थे।
#PadmaAwards2026 #PadmaAwards #indianews,






