प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर बीजेपी के गढ़ में लगायी सेंध!
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बिहार में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने से खाली हुई बांकीपुर सीट वर्षों से भाजपा का गढ़ रही है, उपचुनाव में पार्टी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है. बीजेपी के नीरज सिन्हा को उनता भी वोट नहीं मिल सका जितने के मार्जिन से 2025 में नितिन नवीन जीते थे. यानी नीरज सिन्हा को 50 हजार वोट भी नहीं मिल पाया. प्रशांत किशोर युवा वोटरों को खासकर अपने पाले में करने में कामयाब रहे. माना जा रहा है कि नीट मामला का आंदोलन भी प्रशांत किशोर के लिए फायदेमंद रहा. जो बीजेपी के वोटर थे उनमें 40 वर्ष से ऊपर के लोगों ने बीजेपी का साथ दिया, लेकिन युवाओं ने प्रशांत किशोर को पसंद किया है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस उपचुनाव में करीब 7% कम वोटिंग हुई है. हालांकि युवाओं का वोटिंग प्रतिशत अधिक रहा तो बीच के उम्र वाले और बुजुर्ग वर्गों का मतदान प्रतिशत कम रहा. इससे भी प्रशांत किशोर को फायदा हुआ है. जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जीत बांकीपुर के लोगों के विश्वास, समर्थन और बदलाव की इच्छा का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
#NitishKumar #PrashantKishor #JanSuraaj #Bankipur #BiharPolitics #ElectionResult,







