खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : संसद के मानसून सत्र में आज भी विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा। हंगामे के कारण लोकसभा को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मॉनसून सत्र के आखिरी चरण में आज चार महत्वपूर्ण बिल पेश हुए. सोमवार को जो 4 बिल पेश हुए हैं, उनमें केरल का नाम बदलकर केरलम करने, ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026 के अलावा माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026 और नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल,2026 शामिल हैं. केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक में केरल का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष के हंगामे के बीच यह बिल पेश किया। केरल विधानसभा ने करीब दो साल पहले राज्य का नाम बदलने के पक्ष में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। राज्य सरकार ने यह प्रस्ताव जून 2024 में केंद्र सरकार को भेजा था।

#ParliamentSession #Sansad #Delhinews,