देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को वंदे मातरम संशोधन को मंजूरी दे दी है. अब ‘वंदे मातरम’ के गायन में जानबूझकर बाधा डालना अपराध होगा। दोषी को जेल, जुर्माना या दोनों की सजा मिल सकती है। कानून ने इसे ‘जन गण मन’ जैसा संरक्षण दिया है। सरकार ने अपने बयान में कहा कि इसे वही कानूनी सुरक्षा मिलेगी, जो अभी राष्ट्रीय गान को हासिल है. संसद में बिना किसी चर्चा के पास हुए वंदे मातरम संशोधन के तहत अब किसी भी सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत और समापन पर राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत को भी पूरा गाना जरूरी होगा. लोकसभा ने 30 जुलाई को विधेयक पारित किया था, जबकि राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी। इस विधेयक के अंतर्गत वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा दिया गया है।

#VandeMataram #Sansad #indianews ,