खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ‘कॉकरोच’ को लेकर की गयी टिप्पणी पर कहा की मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया और उसका गलत इस्तेमाल किया गया। जो बात कही ही नहीं गई, उसे इस तरह पेश किया गया जैसे वह कही गई हो। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। खास तौर पर यह देश के युवाओं को गुमराह करने की एक बड़ी दुर्भावनापूर्ण कोशिश है। उन्होंने कहा की जब हम अधिकारों की बात करते हैं, तो हमें अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की क्षमता भी रखनी चाहिए. इसलिए मैं उनसे अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखने की अपील करूंगा. हम सभी को समाज में सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए. सीजेआई ने मीडिया से न्यायिक कार्यवाही की जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, आप सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया या किसी भी तरह के मीडिया से जुड़े हों या केवल एक नागरिक हों। हम सभी के अधिकार हैं और हमारे संवैधानिक कर्तव्य और जिम्मेदारियां भी हैं।
पूरा विवाद 15 मई को सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई से जुड़ा है. यहां सीजेआई ने फर्जी डिग्री वाले कुछ लोगों की तुलना कॉकरोच से की थी. यह टिप्पणी उन लोगों के लिए थी, जो सिस्टम का विरोध करने के लिए सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बन जाते हैं. सीजेआई की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. इससे युवाओं में नाराजगी बढ़ गई. इसने सोशल मीडिया पर एक कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन को जन्म दिया. 

#CJP #Delhinews #Suprimecourt #CJI ,