अमेरिकी ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि ये डील हमारे देशवासियों के लिए बड़ी संख्या में नए अवसर लेकर आएगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों को संभाला है. इस डील से हर वर्ग के लोगों के लिए नए अवसर पैदा होगा. मैं आपको बता देना चाहता हूं कि दक्षिण एशिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत को सबसे बेहतर डील मिली है. इस डील में भारत के कृषि क्षेत्र का संरक्षण किया गया है. दोनों देश जल्द ही एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। जैसे ही समझौते पर अंतिम सहमति बन जाती है। तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी हो जाती हैं, वैसे ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। मैं 140 करोड़ लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि यह समझौता सभी भारतीयों को गौरवान्वित करेगा और देश के लोगों को नए मौके उपलब्ध कराएगा। हमारे संवेदनशील सेक्टर जैसे- कृषि और डेयरी सेक्टर को संरक्षित रखेगा और लेबर इंटेसिव सेक्टर और निर्यात आधारित सेक्टर की मदद करेगा। उन्होंने कहा, भारत के निर्यात से जुड़े सभी लोग, भारत के टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोग, जो भारत में आधुनिक तकनीक लाना चाहते हैं या ग्लोबल सप्लाई चेन और ग्लोबल वैल्यू चेन का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करना चाहते हैं और जो अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करना चाहते हैं वे सभी इससे उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, 'यह डील से भारत के सभी 140 करोड़ नागरिकों के लिए, हर गरीब व्यक्ति, किसान, मछुआरे, गांवों में रहने वाले युवा लड़के-लड़कियों, हमारी बहनों और महिलाओं के लिए बहुत बड़े अवसर लाएगा. पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी दोनों क्षेत्रों का समर्थन किया है, उनके हितों की रक्षा की है और इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य और भरपूर अवसर सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया है.
#IndiaUSTradeDeal #IndiaUS #indianews,







