देहरादून एसएसपीअजय सिंह हटाए गये, प्रमेंद्र डोभाल की मिली कमान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राजधानी दून में बीते 15 दिन में हत्याओं की कई घटनाओं के बाद आखिरकार एसएसपी देहरादून अजय सिंह को हटाया दिया गया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून में तैनाती दी गई है। गौरतलब है धामी सरकार ने आज शुक्रवार 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है. राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. अजय सिंह को देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) सौंपा गया है. माना जा रहा है कि बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को बदला गया है.

#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







