खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को 'सेवा तीर्थ' और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्धाटन किया है. यह नया भवन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय का केंद्र बन गया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की आजादी के बाद साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतों से देश के लिए अनेक निर्णय लिए गए और नीतियां बनीं. लेकिन यह भी सच है कि ये इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य के प्रतीक के तौर पर बनाई गई थी. इन इमारतों को बनाने का मकसद भारत को गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखना था.'

#PMModiInauguratesSevaTeerth #PMModi,