कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का आह्वान
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किए. अभिजीत दीपके की पार्टी सीजेपी ने कहा कि 5 सितंबर को होने वाला यह शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा. सीजेपी का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए आश्वासनों के बाद देशभर में चल रहा युवा आंदोलन भरोसे के आधार पर वापस लिया गया था, लेकिन एक महीने बाद भी सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। संगठन का कहना है कि इसी वजह से युवाओं को दोबारा लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
#CJP #Indianews #delhinews #CockroachJanataParty,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




