देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी और पंकज चड्ढा के मध्य औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर विचार मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड में उद्योगों के अनुकूल वातावरण विकसित करने और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमशीलता की संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,