असम: पीएम मोदी की मौजूदगी में इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा की शुरुआत
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी असम दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 5,450 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. असम के डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी की मौजूदगी में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) की शुरुआत की गई है। ऐसे में पहली बार नेशनल हाइवे पर प्रधानमंत्री के विमान की लैंडिंग कराई गई। जो कि अपने आप में एतिहासिक पल था। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरे। जो कि एक ऐतिहासिक पल रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान से ईएलएफ पर उतरे। इसके बाद उन्होंने यहां फाइटर, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन (एयर शो) देखा। बता दें कि ईएलएफ पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है। इसके निर्माण से आपात के दौरान सेना और नागरिक विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद मिलेगी।
इस मौके पर पीएम मोदी ने गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज भाजपा जहां पहुंची है उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है तो वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलता है. जमीन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं का दर्शन करना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है. मैं गर्व से कहता हूं कि मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण बात यही है कि नरेंद्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है. कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है. बजट के बाद असम, पूर्वोत्तर का मेरा यह पहला दौरा है. जिस पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने हमेशा नज़रअंदाज़ किया हम उस पूर्वोत्तर की भक्ति भाव से सेवा कर रहे हैं. पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है. इस वर्ष का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए भाजपा, NDA के विज़न को और मजबूती देने वाला है. बजट में बहुत अधिक फोकस पूर्वोत्तर को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है.
#PMModiAssamVisit #PMModi #Assam,






