(स्पोर्ट्स डेस्क): टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है।  मुकाबले के लिए भारतीय टीम शुक्रवार रात कोलंबो पहुंच गयी हैं. एयरपोर्ट पर भारतीय टीम का ढोल के साथ स्वागत किया गया. कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किया. इस दौरान जब अर्शदीप उनके करीब पहुंचे तो वह भी उन्ही की तरफ डांस करते हुए आगे बढे. भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खिताब बचाने के इरादे से उतरी है। भारत ने ग्रुप ए में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं और अब उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर आठ चरण के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारतीय टीम अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 

#ICCT20WorldCup #IndiavsPakistanT20WorldCup2026 #IndiavsPakistan,