खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा होने से कई लोगो की जान काने की खबर हैं, जानकारी के अनुसार ऊधमपुर के रामनगर के कागोत इलाके में एक यात्री बस पलट गई है और इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है, जिसमें पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं. वहीं घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस के अनुसार बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी जालो क्षेत्र के पास अचानक यह हादसा हुआ. दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है. चश्मदीदों के मुताबिक यह हादसा रैश और नेग्लीजेंट ड्राइविंग का है. एक मोड पर बस का टायर फट गया जिसके बाद तेजी से आ रही बस बेकाबू हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. 

#JammuandKashmir #J&K #Indianews,