बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, टीम में यूपी का दबदबा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव और 16 राष्ट्रीय सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। टीम में वसुंधरा राजे, राम माधव, बैजयंत पांडा, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. कुल 65 नेताओं की लिस्ट में पार्टी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए हैं. इनमें 13 महिलाएं हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नितिन नवीन की टीम को देखें तो दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश का दबदबा साफ दिखाई देता है। आगामी चुनावों के मद्देनजर नितिन नवीन की टीम में उत्तर प्रदेश को ज्यादा तवज्जो दी गई है। दिल्ली के 10 नेताओं और यूपी से 8 नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश से 6, राजस्थान से 4, महाराष्ट्र से 4 और गुजरात से 4 नेताओं को नितिन नबीन की टीम में जगह मिली है। बीजेपी ने अमित मालवीय की छुट्टी कर दी है. उनकी जगह सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के बनाए गए हैं.
उपाध्यक्ष कौन कौन बने?
वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.
बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं. वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है.
राष्ट्रीय महामंत्री कौन?
विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं.
राष्ट्रीय मंत्री कौन?
कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह,डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री, संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, रितुराज सिन्हा और विष्ण वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है. अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है. वहीं उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है. दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. वहीं प्रीति गांदी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है.
नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेताओं की भी अच्छी भागीदारी दिखाई देती है। वसुंधरा राजे सिंधिया, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस तरह पार्टी की नई संगठनात्मक टीम में कई महिला नेताओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारियां मिली हैं।
#NitinNabinNewTeam #NitinNabin #BJP #Indianews,






