खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया हैं, दरअसल एक रैली में   खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' करार दिया है. हालांकि बाद में सफाई देते हुए अपना बचाव किया है। पीएम मोदी पर अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं. मेरा मतलब मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं. ED, IT और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं.इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी माहौल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को और भी तीखा कर दिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने खरगे के इस बयान की कड़ी निंदा की है. भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक प्रधानमंत्री को 175 बार गालियां देकर अपमानित किया है. उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.
चेन्नई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने अन्नाद्रमुक (AIADMK) के भाजपा के साथ गठबंधन करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि अन्नाद्रमुक के लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं, जबकि वे समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखते। खरगे ने आगे कहा कि ऐसे लोगों के साथ हाथ मिलाना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संदर्भ में आतंकवादी शब्द का प्रयोग किया।

#KhargeinControversy #MallikarjunKhargeonPMModi #pmmodi,