आईपीएल 2027 में एमएस धोनी मेंटर की भूमिका में आ सकते है नज़र
(स्पोर्ट्स न्यूज़): एमएस धोनी आईपीएल 2027 में खिलाड़ी के बजाय नई भूमिका में दिखाई दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक अगर धोनी आईपीएल 2027 में बतौर खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें मेंटॉर की भूमिका दे सकती है. धोनी का सीएसके के साथ रिश्ता बेहद खास है। वो टीम को पांच IPL खिताब दिला चुके हैं और फ्रेंचाइजी की संस्कृति को सबसे अच्छी तरह समझने वाले लोगों में शामिल हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या धोनी एक बार फिर फैंस को चौंकाते हुए सीएसके के लिए नई जिम्मेदारी संभालेंगे, या टीम की कमान किसी दूसरे दिग्गज को सौंपी जाएगी। महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता आईपीएल के पहले सीजन से चला आ रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 45 साल के धोनी आईपीएल 2027 में भी खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे? आईपीएल 2026 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. हालांकि पूरे सीजन वह टीम के साथ जुड़े रहे और डगआउट से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते नजर आए. सीएसके के नए कोच की दौड़ में माइकल हसी और गैरी कर्स्टन जैसे नामों की चर्चा है। ऐसे में एक संभावना ये भी है कि इनमें से कोई आधिकारिक हेड कोच बने, जबकि महेंद्र सिंह धोनी टीम के मेंटोर के रूप में रणनीतिक फैसलों में बड़ी भूमिका निभाएं।
# ChennaiSuperKings #IPL #Dhoni ,






