रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर के पहले सीईओ बने
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) नियुक्त किये गये है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अपनी नियुक्ति के दिन से तीन वर्षों तक सीईओ पद पर रहेंगे. वह इसी वर्ष अप्रैल में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए थे. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 38 वर्षों तक वायुसेना में सेवा दी है. वह लड़ाकू विमान पायलट, कॉम्बैट इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं. मिश्रा, गत वर्ष ऑपरेशन सिंदूर, साल 1999 में कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभा चुके हैं. बुधवार को अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहे।
# UttarPradesh #UPNews #Lucknownews #AyodhyaRamMandir,






