खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन जारी हैं, विपक्षी पार्टियां संसद के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग की बिल्डिंग तक मार्च निकाल रहे हैं। विपक्ष के इस मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। इस मार्च को पुलिस ने बीच में बैरिकेडिंग लगाकर बीच में रोक लिया है. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए थे.  पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने वहीं विरोध शुरू कर दिया. इसके बाद राहुल गांधी ने बैरिकेड्स पर चढ़कर तिरंगा लहराया . इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैरिकेडिंग पर बैठी हुई दिखीं। इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया गया। विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने मार्च को आगे बढ़ने से रोका, जिसके बाद प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया।
दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

#INDIABlocMarch #congress #rahulgandhi #BJP #SIR ,