देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड में भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं, उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया था। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा की। प्रभारी सचिव विधान सभा/रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सीएम धामी ने उन्हें बधाई दी है. साथ ही उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है. पार्टी ने उम्मीद जताई कि उच्च सदन में दिनेश आर्य का अनुभव प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को नई मजबूती देगा. खास तौर पर समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी.

#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,