देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर में एसआईआर पर मचे बवाल पर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग और अब एसआईआर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया से नहीं, बल्कि चुनाव में मिलने वाले जनादेश से परेशानी है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की राहुल गांधी अपने निराधार आरोपों और लगातार विवाद खड़ा करने वाली राजनीति से देश में भ्रम और अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं, लेकिन इसमें वे कभी सफल नहीं होंगे।

#SIR #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,