देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज लोक भवन, देहरादून में उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शपथ ग्रहण की, लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा। शनिवार को डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखं के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,,