IND vs NZ: टीम इंडिया ने पहले टी20 में 226 रनों का टारगेट चेज कर रचा इतिहास
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में 226 रनों का टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया. यह टीम इंडिया के टी20 इतिहास का सबसे सफलतम चेज है। इससे पहले भारत ने 2026 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में 209 रन चेज किए थे। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 209 रन सफलतापूर्वक हासिल किए थे। नमन धीर ने 15 गेंद में नाबाद 42 रनों की तूफानी पारी खेल रोमांचक मैच में भारत को जीत दिलाई. वहीं संजू सैमसन ने 33 गेंद में 67 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद में 42 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 33 गेंद में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए। सैमसन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
#IND vs NZ #T20 #New Zealand vs India 1st T20,




