लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश के 4 बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर हुए विधान परिषद के चुनाव ने सभी को चौंका दिया हैं, जहाँ 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों में से 13 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वहीं एक पर कांग्रेस जीती है. इस रिलज्ट के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही आत्ममंथन करने का फैसला लिया है.  विधान परिषद के चुनाव में भले ही बीजेपी ने सबसे अधिक 13 सीटें जीती हो, लेकिन नागपुर और वाराणसी में हुई हार ने उसके जश्न को फीका कर दिया. वाराणसी की दोनों सीटों पर बीजेपी को हार मिली है. यहां से प्रधानमंत्री मोदी सांसद हैं. वहीं नागपुर में कांग्रेस ने देर रात जीत दर्ज की. नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह जिला है. उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर बैलट पेपर से चुनाव हुए। इसके नतीजे और रूझान तीसरे दिन तक सामने आ रहे हैं। 11 सीटों में से बीजेपी ने 6 और सपा ने 5 सीटें जीती हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले एमएलसी चुनाव सियासी तौर पर काफी अहम है.  बीजेपी ने लखनऊ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, मेरठ स्नातक, आगरा स्नातक, गोरखपुर शिक्षक और मेरठ शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की है.   वहीं इलाहाबाद-झांसी स्नातक, वाराणसी स्नातक, लखनऊ स्नातक, आगरा शिक्षक और वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को एक सीट गंवानी पड़ी है. बीजेपी ने यहां की कुल चार सीटों में से तीन पर जीत दर्ज की.  गठबंधन सहयोगी जेडीएस ने एक सीट पर जीत दर्ज की. 

वहीं समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में विजयी सपा उम्मीदवारों को बधाई दी है। इसके साथ ही, उन्हें जीत पर 'हो-हल्ला' करने या जुलूस नहीं निकालने की हिदायत भी दी। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा कि हो-हल्ला ना करें और जुलूस नहीं निकालें, जिससे भाजपा के लोगों को उसमें घुसकर माहौल को बिगाड़ने का मौका ना मिले। हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएं।

#MLCElection #UPMLCElection #BJP #SP #Congress,