भव्य हिंदू सम्मेलन के लिए तैयारियां तेज
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को देहरादून कैंट विधानसभा के इंदिरा नगर सीमाद्वार क्षेत्र में होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए संयोजक अतुल कपूर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पंडितों आचार्यों से संपर्क किया । इस अवसर पर अतुल कपूर ने बताया कि आज हमने लगभग क्षेत्र के 9 मंदिरों में संपर्क किया। अतुल कपूर ने सभी आचार्य पंडितों मंदिर के प्रधानों से निवेदन किया कि पहली बार ऐसा भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है और आप सभी पर विशेष जिम्मेदारी है क्योंकि हमारा समाज आप लोगों से बहुत नजदीक से जुड़ा है उनका कार्यक्रम भी जानकारी देना उनको आमंत्रित करना आपके आपके माध्यम से होगा तो प्रभाव सकारात्मक होगा।
इस अवसर पर सह संयोजक ए पी सिंह, पार्षद विनोद रावत, प्रवीण नेगी, सूरज सिंह बिष्ट अमित पांडे, बाबूराम शर्मा अतुल रावत, घूरन झा आदि लोग मौजूद रहे ।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







