(स्पोर्ट्स डेस्क):  पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली । नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए।  लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं थी. न्यूजीलैंड 190 रन ही बना पाई. अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. उन्होंने 35 गेंदों में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, जिससे टीम 238 के विशाल स्कोर तक पहुंच पाया. इस पारी में अभिषेक ने 8 छक्के और 5 चौके लगाए. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट लिया. जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवरों में 29 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. शिवम दुबे को भी 2 विकेट मिले, जो उन्होंने अंतिम ओवर में लिए. अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने भी 1-1 विकेट लिया. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था।

#BCCI #ICC #Cricketnews #INDvsNZ1stT20,