अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैनिकों और उनके परिवारों ने किया अभ्यास
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यालय उत्तराखण्ड सब एरिया द्वारा गढ़ी कैंट, देहरादून में योग सत्र आयोजित किए गए। “योग - अनंत आयु के लिए प्रकाश” और “योग से स्वस्थ जीवन” के अंतर्गत सैनिकों और उनके परिवारों ने सरल और व्यवहारिक योग व प्राणायाम अभ्यास किए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ हुआ। सत्रों में ऐसे आसन व प्राणायाम पर जोर दिया गया, जिन्हें आसानी से दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जा सके। यह पहल सभी आयु वर्ग के सहभागियों के लिए उपयोगी और सुलभ रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक जीवंतता बढ़ाना, मानसिक शांति सुनिश्चित करना और सहनशीलता को सशक्त बनाना रहा।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






