लखनऊ/देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग की दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर दिया हैं, सोमवार को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। वहीं, 14 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई । इस तीन मंजिला बिल्डंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप (जानवरों की दुकान) थी, पहले और दूसरे फ्लोर पर कोचिंग इंस्टीट्यूट, कंप्यूटर लाइब्रेरी और गेमिंग जोन चल रहे थे. आग नीचे से ऊपर की तरफ फैली, जिससे पूरी बिल्डिंग की संकरी सीढ़ियां काले जहरीले धुएं और लपटों से घिर गईं. छात्रों के नीचे भागने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. कमरों में दम घुटने लगा तो छात्रों ने जान की बाजी लगा दी. घटना के सामने आए वीडियो में छात्रों को पहली और दूसरी मंजिल की खिड़कियों और नीचे कूदते हुए देखा गया. लखनऊ के जिलाधिकारी और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। 
सीएम योगी ने  लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलने पर अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया।  सीएम योगी ने लखनऊ में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित परिवारों से संपर्क करें, हर संभव मदद दें और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें.

#LucknowCoachingCentreFireNews #LucknowCoachingCentreFire #lucknownews #upnews #cmyogi,