पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने छात्रों से कहा आप लोगों के मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा। पीएम ने छात्रों से कहा कि वे पीछे मुड़कर देखें और अपने टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ को शुक्रिया अदा करें क्योंकि वे जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, आप इस समय जीवन के एक यादगार पल को जी रहे हैं। उत्साह, उमंग, सपनों और भावनाओं से सराबोर इस क्षण का हिस्सा बनना, आईआईटी दिल्ली के इस कैंपस में आना, आपके साथ ये अनुभव साझा करना, मेरे लिए भी बहुत खास है। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि कैंपस का जीवन और कैंपस के बाहर का जीवन, दोनों में बहुत बड़ा अंतर होता है. उन्होंने कहा कि IIT में परीक्षा के लिए सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी में परिस्थितियां पहले से तय नहीं होतीं. उन्होंने कहा, “IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है. जिंदगी कुछ अलग तरह से चलती है. वहां न कोई तय कोर्स होता है, न कोई प्रश्न पत्र होता है. कई बार तो ये भी कोई नहीं बताता कि असली सवाल क्या था. वो सवाल भी आपको खुद पहचानना पड़ता है.
पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह परिवार के सदस्य उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं, उसी तरह उन्हें भी सभी छात्रों पर गर्व है। उन्होंने जोर दिया कि छात्र केवल उपाधि नहीं ले रहे, बल्कि देश के लिए बहुत कुछ करने के सपने लेकर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी उपलब्धियों के लिए पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी। आगे कहा कि मैं साफ तौर पर मानता हूं कि चिप से लेकर शिप तक, सब कुछ यहीं आपके अपने हाथों से बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने छात्रों की कड़ी मेहनत और सफलताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पल उत्साह, उमंग, सपनों और भावनाओं से भरा है। मोदी ने छात्रों को याद दिलाया कि वे देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्र के मन में कल की अपनी तस्वीर होगी। कई छात्र अपनी पहली तनख्वाह का इंतजार कर रहे होंगे।
#IITDelhi #IIT #PMModi #indianews #Delhinews,







