मैं कल तीन बजे सभी सवालों का जवाब दूंगा: अमित शाह
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : विपक्ष के विरोध पर गृह मंत्री अमित शाह ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, सभी लोग अपने सवाल लिखकर दें। मैं कल तीन बजे सभी सवालों का जवाब दूंगा। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सिर्फ संसद की कार्यवाही चलने देनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष के पाले में गेंद डालते हुए कहा कि आप लिखकर दीजिए की चर्चा चाहते हैं, मैं जवाब दूंगा. बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है और अमित शाह से जवाब मांग रहा है. विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. कल मानसून सत्र का आखिरी दिन है.
#RahulGandhi #AmitShah,







