खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 8 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। इस लिस्ट में अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। पार्टी ने जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा है। वहीं इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं. क्योंकि अभी तक बीजेपी के कई बड़े चेहरे टिकट के दावेदार बताए जा रहे थे लेकिन इस लिस्ट में वो नाम शामिल नहीं हैं. बीजेपी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं. पार्टी ने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के मिश्रण को प्राथमिकता दी है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी की लिस्ट में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा गया है. 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के उम्मीदवार को मौंका मिला है. भाजपा ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं, मौजूदा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है।  रेस में स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास जैसे नेताओं का नाम भी चल रहा था.  बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। 

बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट-

1. धर्मपाल सिंह
2. राधाकांत ओझा
3. प्रकाश पाल
4. विद्यासागर सोनकर
5. गोपी कृष्ण पाण्डेय
6. प्रियंका सिंह रावत
7. राम प्रताप सिंह चौहान
8. श्रुति गंगवार

#UttarPradesh #upnews #cmyogi #Lucknownews,