महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मु छात्र-छात्राओं ने ली नशा-मुक्ति की शपथ
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हरबंश कपूर रा.बा.इं.कॉ. कौलागढ़ में डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड, कैंट क्षेत्र विधायक सविता कपूर तथा जिला शिक्षा अधिकारी, देहरादून की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यालय की छात्राओं के अतिरिक्त सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास के छात्रों ने भी पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालयी स्टाफ तथा समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा नशा-मुक्ति की शपथ भी ली गयी। कु. कनिष्का द्वारा स्वरचित गढ़वाली कविता "पीढ़ियों का कारवां" आकर्षण का केन्द्र रही। ऋषभ तथा आकृति द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना बटोरी।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,




