पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची जारी करने की डेडलाइन एक सप्ताह बढ़ाई गई
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख एक हफ्ते बढ़ाने का फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग (ECI) को पश्चिम बंगाल एसआईआर प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने के लिए और समय दिया जा रहा है। एसआईआर की डेडलाइन 14 फरवरी से एक हफ्ते आगे बढ़ाई जा रही है। तारीख बढ़ाने का आदेश पारित करने से पहले चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) को रिपोर्ट करेंगे। कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त करने के लिए अधिकारियों की लिस्ट चुनाव आयोग को देने में देरी क्यों हुई. कोर्ट ने कहा कि अगर पिछली सुनवाई के अगले दिन ही लिस्ट दे दी जाती तो वह इस पर समय से फैसला ले सकता था. कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि वह क्लास 2 के जो 8,505 अधिकारी चुनाव आयोग को उपलब्ध करवाना चाहती है, उनकी लिस्ट चुनाव आयोग को दे दे.
#WestBengalSIRSupremeCourt #SIR,







