देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से लोक भवन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की मुलाक़ात. इस दौरान दौरान पिरूल, गोबर एवं अन्य जैविक संसाधनों को मूल्यवर्धित उत्पादों, ऊर्जा उत्पादन व आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।

उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में स्थानीय संसाधनों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से उपयोग रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और पलायन की चुनौती को कम करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और नवाचार आधारित प्रयासों के माध्यम से इन संभावनाओं को धरातल पर उतारकर ग्रामीण विकास को नई गति देना ही हमारा उद्देश्य है

#AtmanirbharUttarakhand #VocalForLocal #GreenEconomy #Innovation #Development #Organic #ViksitBharat2047 #LokBhavan #Uttarakhand ,