देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दून सिख वेलफेयर सोसायटी द्वारा 1981 में प्रारम्भ प्रत्येक वर्ष श्राध्द पक्ष में आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर इस वर्ष अपना 47वाँ शिविर का दूसरे दिन का शिविर गुरुनानक निवास, सुभाष रोड में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान मरीजों की नजर जॉच, ब्लड प्रेशर, शुगर जाँच, दवाइयां एवँ पढ़ने के चश्मे निःशुल्क दिये जाते है। सोसायटी की परम्परानुसार के शिविर को कार्यवाही वाहे गुरु जी की अरदास से प्रारंभ हुआ किन्तु बरसात के खराब मौसम के बाबजूद 103 मरीजो ने नेत्रों की जाँच की गयी तथा उसमें 14 मरीजो को मोतियाबिंद  एवँ अन्य ऑपरेशन हेतु  पाये गये। 8 मरीज उच्च जाँच के लिये पाये गये जिनकी जांच अगले दिनों में हॉस्पिटल में निशुल्क होगी। आज 14  मरीजों को ऑपरेशन की लिये श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल के लिये एडमिट होने के लिये भेज दिया गया जहाँ कल ऑपरेशन हो जायेगे एवँ परसो पट्टी खुलने के पश्चात दवाओं, काले चश्में एवँ सावधानी के निर्देश देकर घर भेज दिया जायेगा। होंस्पिटल में उनकी देखभाल और कोई परेशानी नहीं हो शिविर के संयोजक सरदार अमरजीत सिंह ऑबेरॉय एवँ सहसंयोजक सरदार इंदरजीत सिंह हॉस्पिटल जाकर पूर्ण ध्यान एवँ सहयोग करते है। आज  मरीजो के नेत्रों की जांच महन्त श्री इंदिरेश होंस्पिटल के नेत्र विभाग के डॉ सुमित एवँ डॉ तन्वी द्वारा की गयी एवँ उनके द्वारा विहित दवाईयां एवँ पढ़ने के चश्मे दिये गये। 
सोसायटी के सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा ने अवगत कराया कि कल डोईवाला एवँ आज देहरादून में आयोजित शिविर खराब मौसम के बाबजूद 212 मरीजो ने लाभ उठाया। पिछले 46 वर्षो से नेत्र जाँच शिविर की विश्वसनीयता की पुष्टि इस बात से है कि एक स्त्री मुरादाबाद से आयी क्योंकि उसके पति की दोनो आंखों का ऑपरेशन यही से हुआ और ठीक है और एक सहारनपुर से। एक विकलांग जिसकी आंख में चोट के कारण दिखायी नही देता उसकी विस्तृत जाँच हॉस्पिटल में की जायेगी कि कॉर्निया प्रत्यारोपण से आंख ठीक हो सकती है। उन्होने अवगत कराया कि कल मंगलवार 29 सितंबर 2026 तृतीय शिविर भी गुरु नानक निवास, सुभाष रोड पर प्रात:9.00 बजे से 1.00 बजे तक आयोजित होगा।
 शिविर में सोसायटी  संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला, अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जी एस डंग, उपाध्यक्ष सरदार रच्छ्पाल सिंह, विजय वोहरा, जे एस चुग, हरमीत खुराना, वी के आनन्द, जे सी आहूजा, सरदारनी मच्छीदर कौर एवँ कई सदस्यों की पत्नियों ने सहयोग एवँ सेवा में भाग लिया।

#Dehradunnews #Uttarakhandnews,