सीजेपी विरोध प्रदर्शन केजरीवाल, दिपके समेत कई बड़े नेता हिरासत में
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन कर रही है. इस प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से करीब 1500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई राजधानी में कई जगहों पर की गई। पुलिस लगातार ड्रोन से कई इलाकों पर नजर रख रही है. जंतर-मंतर और इसके आसपास भारी पुलिसफोर्स तैनात है. प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अलर्ट है. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल हैं. वहीं कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह को भी पुलिस ने डिटेन किया है. इससे पहले ममता बनर्जी और कई टीएमसी सांसदों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के अनुसार, अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लेने के बाद अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है.
#CJPProtest #CJP #Delhi #indianews #HindiNews #DelhiJantarMantar,




