डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के नए राज्यपाल बनने पर सीएम धामी ने दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ.ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ.ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय रहा है। माँ गंगा एवं बाबा केदार से आपके सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करता हूँ। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,




